Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बातों की पीड़ा जाने कौन

Sudha Chaudhary 28 Jun 2023 कविताएँ अन्य 36382 1 5 Hindi :: हिंदी

बस बातों की बातें हैं
बातों की पीड़ा जाने कौन!
चाहे जितना मरहम लगा लो
चाहे जितना साक्ष्य जुटा लो
बातों की पीड़ा जाने कौन!

अपनी यादों की खिड़की से
कितनी बार, किसे पूछा
क्या क्या जतन जुटाए
मेरे अतिरिक्त जाने कौन!

मेरे और तुम्हारे सम्मुख
नियत रही है भारी
कितना भी पछताऊ
साथ रहा है जारी
जैसे तैसे जोड़ तोड़ के
जारी है मंथन जाने कौन!

बातों की पीड़ा जाने कौन!

अलग अलग ही प्राण रहे
अलग अलग ही सोच 
कभी एक होकर जो सोचे 
हो जाए मतभेद।
इस वैचारिक पृष्ठभूमि का
गहन रूप जाने कौन!

बातों की पीड़ा जाने कौन!

सुधा चौधरी
बस्ती

Comments & Reviews

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह बहुत खूब, लाजवाब।

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: