अंजली कुमारी 03 Jun 2024 कविताएँ देश-प्रेम बाल दिवस 24860 0 Hindi :: हिंदी
बच्चों का दिवस है आया, ढेर सारी शुभकामनाएं है लाया। नेहरू जी थे बड़े महान, सबने दिए इन्हें सम्मान। नेहरू जी का जन्म प्यारा, बाल दिवस है सबको न्यारा। बच्चे बूढ़े और बेसहारे, नेहरू जी थे सबके प्यारे। बच्चे हैं कल के भविष्यवान, कहते थे वे नौजवान। प्यारे लगते थे उनको बच्चे, वे थे मन के इतने सच्चे। बच्चों ने नाम प्यार से, चाचा नेहरू पुकारे थे। 14 नवंबर जन्म है उनका, बाल दिवस के रूप में स्वीकारे थे।।