Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

// आपसे......

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत 69508 0 Hindi :: हिंदी

// आपसे .....

खुद को हमनें ,
आप बना लिया
खुद से आपसे ,
बातें कर लिया
एक ही नजर में ,
आपको अपना लिया
आखिर ऐसी भी ,
क्या है आपमें ,
कोई खास विशेषता...!

महक जाते हैं 
हम तो महज ,
आपकी यादों से
हमें इत्र की ,
क्या आवश्यकता...!

आओ बंधे हम दोनों ,
एकता के सूत्र में ,
कम हो दूरी और
मिटे हमारी अनेकता...!

हमारे आपसी संबंधों में ,
दरमियां बस इतनी रहे ,
रिश्तो में बनी रहे गरमाहट ,
बनी रहे पवित्रता...!

जिंदगी और मौत के ,
बीच के जद्दोजहद में ,
जिंदगी खुशनुमा हो और
मिलती रहे सफलता...!

कोई छूटता है तो ,
मिलता नहीं कोई
बनी है एक पहेली इसमें ,
कोई जीतता कोई हारता...!

इस हार-जीत के खेल में ,
चाहूं मैं जीत जाऊं अगर ,
बनी रहे आप की मुझ पर ,
कुछ ऐसी विनम्रता...!

कि जीवन सफल हो ,
धन्य हो जाए कुछ ,
इस तरह बगिया में ,
खिल रहे हैं पुष्पलता...!

चिन्ता नेताम "मन"
डोंगरगांव (छत्तीसगढ़)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: