Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ऐ मेरे हमसफर तुम लोट आओ ना

Vishal Jangid 11 May 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत 43368 0 Hindi :: हिंदी

ऐ मेरे हमसफर...

ऐ मेरे हमसफर तुम लोट आओ ना...
देखा था जब पहली दफा तुम्हे,
तब होश खो दिया था हमने।
चाहा था तुम्हे गले लगा लू,
बाहों में छुपा के अपना बना लू।
तेरी आंखो में आंखे डालकर हम बहक जाते थे,
तेरी मुस्कुराहट देख कर हम चहक जाते थे।
थोड़ा इन लम्हों को वापस ले आओ ना,
ऐ मेरे हमसफर तुम लोट आओ ना...
खुशियां हमेशा पास थी मेरी,
हर हंसी तेरे साथ थी मेरी।
आंखे खुलती थी बस तुझसे बात करने,
और सोते थे हम बस तेरे ख्वाब बुनने को।
तेरा साथ जैसे जन्नत सा था,
तू था मेरा मानो मन्नत सा था।
इन यादों में हमें फिर बांधने आओ ना,
ऐ मेरे हमसफर तुम लोट आओ ना...
आखरी लम्हे याद है हमे सारे,
बस आंसू ही थे साथ हमारे।
तू गया पर मुड़ के ना देखा,
तूने मेरा प्यार जरा भी न देखा।
हमने भी खुद को यूं संभाल लिया,
तेरी यादों को ही अपना घर बना लिया।
ज्यादा नहीं.....
तेरी यादों का बना मेरा घर देखने ही आ जाओ ना,
ऐ मेरे हमसफर तुम लोट आओ ना.....
तुम लोट आओ ना...


                 Vishal ✍️✍️

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: