MAHESH 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत ऐ इश्क तू क्या बीमारी है! 37846 0 Hindi :: हिंदी
स्वरचित रचना- ऐ इश्क तू क्या बीमारी है!
संदर्भ---इश्क !
ऐ इश्क तू क्या बीमारी है!
तेरी क्या गजब खुमारी है!
सारे रिश्ते नाते बंधन पर,
भारी तू एक बिहारी है!
न भूख लगे,न नींद लगे,
न चैन पड़े दिन रैन कहीं,
हो भरा समंदर लाख भले,
बुझ सकी भला है प्यास कहीं!
जिसको ए रोग लगा प्यारे,
उस पर क्या दवा असर डारे,
जादू-टोने-टोटके सारे,
सब इसके आगे झख मारें,
सब देवी-देवता तेजहीन,
बलहीन और प्रभावहीन!
इसके आगे नतमस्तक हैं,
त्रयलोक और त्रिदेव तीन!
देखे ए नजर जहां तक भी,
है आदि-अनन्त काल तक भी!
ए अखिल विश्व ब्राह्मंड के भी
देखा है नाभिगर्त तक भी!
बस इश्क-इश्क, बस इश्क-इश्क,
है गूंज रहा यह मंत्र विशिष्ट!
हर कण-कण और हर क्षण-क्षण भी,
और रटे यही सम्पूर्ण सृष्टि!
ए इश्क तू क्या बीमारी है?
तेरी महिमा सबसे भारी है!
तेरी लीला सबसे न्यारी है!
तुझ पर सब कुछ बलिहारी है!
ए इश्क तू सब पर भारी है!!
~✍️ महेश