Anilkumar Rathwa (Sameer) 23 Nov 2025 कविताएँ समाजिक “अडिग रहो” 12576 0 Hindi :: हिंदी
जीवन में आगे बढ़ना है, तो हार का नाम मत लेना दोस्त। रास्ते मुश्किल होंगे, ठोकरें भी मिलेंगी, पर चलने वालों का ही होता है सच्चा जोश। क्योंकि जो रुकते नहीं, वही अपनी मंज़िल तक पहुँचते हैं। लगातार प्रयास करने वालों के कदम एक दिन इतिहास लिखते हैं। हिम्मत से बढ़ो, सपनों को थामो, अपने हौसले की आग जलाए रखो। जीत आज नहीं तो कल ज़रूर मिलेगी, बस हार मानने का ख्याल दिल से हटाए रखो।