Kirti singh 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद रुको ठहरो जिंदगी कहती है हमसे एक मोड़ पर 116154 0 Hindi :: हिंदी
रुको ठहरो जिंदगी कहती है हमसे एक मोड़ पर जब सामने आते हैं हमारे जिंदगी के तीन रास्ते, यह तीन रास्ते मौत दर्द भरी जिंदगी और तीसरा जो हमने देखे होते हैं अपनी आंखों से ख्वाबों से सजी अपनी संसार की दुनिया ,दर्द भरी जिंदगी हमें मंजूर नहीं होती और ख्वाबों का का संसार हमें पूरा होते नहीं दिखता और हम चल पड़ते हैं मौत के रास्ते तभी हमारी जिंदगी हमसे कहती है ,रुको ठहरो ठहर जाओ और चलना छोड़ रुक जाओ और वही बैठ जाओ और इंतजार करो कि उन तीनों रास्तों से कौन आता है आपका हाथ थामने मौत के हाथ या जिंदगी के हाथ या ख्वाबों से भरे संसार का हाथ लेकिन निगाहें अपने ख्वाबों से भरे रास्ते पर लगाए रखना क्योंकि आपके ख्वाब जरूर आपके हाथ पकड़ने खुद उस रास्ते से चलकर आएगा और कहेगा चल दौड़ अपने ख्वाबों के रास्ते जिंदगी तुझे ले चल रही है तेरे ख्वाबों के रास्ते तेरी दुनिया जो तुझसे रूठ गई थी अब उसका वक्त निकल गया अब वक्त आया है तेरे ख्वाबों के पूरे होने का तू ने सुनी जो जिंदगी की बात इसलिए मुझे आना पड़ा तुम्हारे पास. Kirti singh