Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कुत्तों के ठाठ

akhilesh Shrivastava 30 Mar 2023 कविताएँ हास्य-व्यंग आजकल कुत्तों को पालने का शौक बहुत बढ़ गया है 39712 0 Hindi :: हिंदी

* कुत्तों के ठाठ *


आजकल कुत्तों के
 बड़े ठाठ चल रहे हैं
आवारा हों या पालतू
 ये मजे से पल रहे हैं।।

शेरू जैकी टामी
जैसे अब नाम नहीं है 
शैंकी जूली गोल्डी
जैसे नाम चल रहे हैं।।

कुत्तों को पालने का 
अब शौक बढ़ गया है
इंसानों से भी ज्यादा
उनका कद बढ़ गया है।।

घरों के पालतू कुत्ते
बड़ी मौज कर रहे हैं
मालिक के साथ कुत्ते
भी ए .सी.में सो रहे हैं ।।

आवारा कुत्ते भी अब
बड़ी शान से जी रहे हैं
लम्बी ए.सी.कारों के
नीचे सो रहे हैं।।

आवारा कुत्तों का भी
अब स्वाद बदल गया है 
पिज्जा बर्गर मोमोज का
उन्हें स्वाद लग गया है।।

कुत्तों के साबुन शैम्पू
बाजार में बिक रहे हैं
इंसानों से भी ज्यादा
इनके खर्च बढ़ गये है।।

इंसानों के लिए तो
शौचालय बन गये
कुत्ते सड़क पार्क को 
गन्दा कर रहे हैं ।।

कुत्तों के भी देखो
अब ठाठ हो गये हैं
काम कुछ भी नहीं है
पर कारों पर चल रहे हैं।।

बड़े ही आराम पसंद
पालतू कुत्ते हो रहे हैं
घर में हो रही चोरी
कुत्ते सो रहे हैं।।

कुत्तों को मारना जब से  अपराध  हो गया है 
हर रोड गली मोहल्ले में
इनका कुनबा बढ़ गया है।।

शहरों में मार्निंग वाक
के अब दृश्य बदल गये हैं 
इंसानों को साथ लेकर
कुत्ते टहृल रहे हैं।।

आजकल कुत्तों जी के
मौज चल रहे हैं
इंसानों से भी अच्छे
इनके दिन चल रहे हैं।।


रचयिता ---अखिलेश श्रीवास्तव जबलपुर

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: