Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

वेदना

Abhinav chaturvedi 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद Abhinav chaturvedi 88961 0 Hindi :: हिंदी

दर्द के आँसू, मन की बात कहते हैं।
कई दफ़ा आंखों में दब कर, तो कभी बयां बहकर करते हैं।

सीने में गुज़रे सारे लम्हे लफ़्ज़ों पे आ जाएं,
बादलों की तरह आंखों पर छा जाएं,

पैबस्त लम्हो की शरारत अगर ऐसी हो।
सुकून की जगह दर्द-ए-लम्हात जैसी हो।
फिर तो खामोशियाँ ही रहेंगी
शोर मचाएंगी।
गुज़रे लम्हो को अकेली याद दिलाएंगी।
आंखों से ओझल होकर के।
कभी बोझ सी बन कर के।
कभी रातों में नींदों में,
कभी गज़लों में गीतों में।
कभी दिन के उजाले में,
वही अंतर्मन के जाले में।

हवाएं फिर से खींच कर यादों के पास ले जाएगी,
फिर मन को टटोलने जैसे, राग लगाएंगी।

दिन ढलने के इंतज़ार में हम बैठे रहेंगे,
दिल मायूस मत हो "कैसे कहेंगे"।
रात को युहीं अकेले कोने में सिसकते रहेंगे।

जब दर्द के आलम हों,
भरी भीड़ में हम,अकेलापन, और साथ हमारा गम हो।
तब दर्पण में चेहरा अपना पराया लगेगा,
खुद का आंसू बहाना खुद को छोड़, सबको जाया लगेगा,
समय बदला हुआ-
जो हुआ, सो हुआ,
कहने वाला भी एक समय पर, इंसान नया लगेगा।
ये कहानी नही है,
केवल कविता, शायरी नही है।
ये अकेले रात में लिखा गया एहसास है।
केवल मुझसे ही सुनोगे, मेरी ज़ुबानी यही है।

सही सब रहते हैं,
गलत कोई नही होता है।
सब अपने मन का सुनते हैं,
हर कोई अपनेपन का बीज नही बोता है
मैं नही मेरा दिल पागल है,
देखो बिना बात रोता है।

ये ज़ुबानी मेरी है, हां मेरे दिल का शोर है।
मेरा आज नही ये मगर,
मेरा गुज़रा हुआ दौर है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: