Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

चुनाव आ गया

Ajay kumar suraj 30 Mar 2023 कविताएँ हास्य-व्यंग #aalekh #आलेख #कविताएं #राजनीतिक #चुनाव-आ-गया #बाल-साहित्य #दुख:द #सामाजिक #देश-प्रेम #google #चुनाव-आ-गया #धार्मिक #हास्य-व्यंग्य 107841 0 Hindi :: हिंदी

चुनाव आ गया

निगाहे प्यार के रंग में सराबोर है |

कोई गरीब न हो जमाने से मारा संग खड़े बड़जोर है||

जागते में देखा है मैंने, स्वप्न सी एक दुनिया|

हर जगह दिख रही है राम राज्य की खूबियाँ ||

तभी जगाया ओटर ने मुझे झकझोर कर उठो चुनाव आ गया ||

जो कभी जीतने के बाद सितम में सितमगर बने थे|

लूट कर जनता को जनता जनार्दन से बाजीगर बने थे ||

कभी भी न देखने आये हालात,घर कैसे पकती है रोटियाँ|

क्या हुआ है उस परिवार में क्यों खनकती नही चूड़ियाँ ||

आज बोलते है तुम डरो मत पहरेदार आ गया,मेरे भाई चुनाव आ गया||

निठल्ला घूमता था सड़को पर लोग आवारा कहने लगे |

था न रोजगार ,हालत थे बुरे लोग गवारा कहने लगे ||

सोचा आ जाए कोई विज्ञप्ति धरना देने लगे |

मांग की अधिकार की पुलिस की लाठिया खाने लगे ||

मिला पारीश्रमिक भर्तियो का रेला आ गया ,तब तक चुनाव आ गया ||

मजदूर थे,गरीब थे,बेगार थे तो सडको को ही आशियाना बना लिया |

भूख से पीड़ित जग ने कितनी बालाओं के पाओं में घुंघरू पहना दिया||

दम तोड़ते भारत के कितने कर्णधार अस्पतालों को शमसान बना दिया |

भूल गए सदियों जो गाँधी को, आज फिर उनका सिद्धांत याद आ गया||

चोले बदल गए है तन से ,शायद चुनाव आ गया ||

सोचो तुम भी कितने दुःख दर्द वर्षो से सहते आये हो |

न हो ऐसी दीन दशा प्रहरी बन जन तुम आये हो||

जमीर जगाना अपना तुम लोकतंत्र की लाज बचाना है|

संसद जैसे पुण्य मंदिर में देवतुल्य मानव पहुँचाना है ||

घन तिमिर का नाश करने को सूरज अम्बर पर छा गया |

चल मतदाता मत देने को  देश बचाने को ,चुनाव आ गया ||   

 

 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: