Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

* चिट्ठी *

akhilesh Shrivastava 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक चिठ्ठी की उपयोगिता 72359 0 Hindi :: हिंदी

* चिठ्ठी *

दूर बसे अपने लोगों की
खैर खबर लाती थी चिठ्ठी ।
पोस्टमेन घर घर में जाकर
पहुंचाते थे सबकी चिठ्ठी ।।

अपने लोगों की यादों को
संजोकर रखती थी चिठ्ठी ।
घर में उत्सुकता बढ़ जाती
जब आती थी कोई चिठ्ठी ।।

अपनों के आपस के प्यार की
अभिव्यक्ति होती थी चिठ्ठी ।
शब्दों के मोती की माला
होती थी ये प्यारी चिठ्ठी ।।

प्रेमी-प्रेयसी के प्यार की
 गहराई होती थी चिठ्ठी ।
रिश्तों के प्यारे सम्बन्धों 
को दर्शाती थी ये चिठ्ठी ।।

परीक्षा के परिणामों की 
खबर हमें लाती थी चिठ्ठी ।
नौकरी लग जाने की खबर
खुशी से लेकर आती चिठ्ठी ।।

रिश्ते नातों के विवाह की
खबर हमें पहुंचाती चिठ्ठी ।
नये शिशु के आने का भी
संदेशा लाती थी चिठ्ठी ।।

इंतजार पोस्टमेन भैया का
करवाती थी हमें ये चिट्ठी ।
अपने बीते हुए समय की
याद दिलाती है ये चिट्ठी ।।


एक समय था जब हम सबकी
प्राण वायु होती थी चिठ्ठी ।
फिर से हम सबकी सेवा
करना चाहती है ये चिट्ठी ।।

आज सभी से हाथ जोड़कर
विनती करती है ये चिट्ठी ।
फिर से अपना बना लो मुझको
यही आश लगाए चिठ्ठी ।।

रचियता  --अखिलेश श्रीवास्तव एडवोकेट जबलपुर

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: