Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जीवन के उस पार क्या है!?

Monika Manvi 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य कविता संग्रह 84158 1 5 Hindi :: हिंदी

जीवन के उस  पार क्या है!? 

अपार शांति या घोर लालसा!? 
पूर्णतः लालसा नहीं किन्तु शांति भी नही। 
इस पार इच्छाओं का यदि अन्त हुआ हो , 
तो उस पार लालसा घोर नही हो सकती है। 
परन्तु इस पार यदि इच्छाएं शेष रही हो, 
तो उस पार शांति अपार नही हो सकती। 

पूर्ण संदेह या अपूर्ण प्रश्न!? 
पूर्णतः प्रश्न नही किन्तु संदेह भी नही। 
इस पार की भूमिका यदि पूर्ण रही हो, 
तो उस पार प्रश्न अपूर्ण नही हो सकता। 
परन्तु इस पार यदि भूमिका अपूर्ण रही हो, 
तो उस पार संदेह पूर्ण अवश्य हो सकता है। 

अति प्रसन्नता या घोर पश्चताप!? 
पूर्णतः पश्चताप नही किन्तु प्रसन्नता भी नही। 
इस पार अपराधों को यदि क्षमा कर दिया हो, 
तो उस पार प्रसन्नता अति अवश्य हो सकती है। 
परन्तु इस पार यदि गुनाह स्वीकारा न हो, 
तो उस पार पश्चताप घोर अवश्य हो सकता है। 

                           __ मोनिका मानवी

Comments & Reviews

Monika Manvi
Monika Manvi धन्यवाद

3 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: