Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

# दिल्ली होगा कब्जे में ......

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ राजनितिक 89774 0 Hindi :: हिंदी

# दिल्ली होगा कब्जे में.....

इधर-उधर सिर हिलाते
बड़ी अदा से हाथ मटकाते ,
करते दो टके की नेतागिरी 
देते हैं झूठे आश्वासन ........!
         
              ***
लायची दबाए मुंह बिचकाते ,
गप्पेँ भरे जुमलेबाजी
लंबे- लंबे फेंके ये ,
लिखा कोरा भाषण .........!

              ***
बेवकूफ बनाना 
फितरत इनकी ,
इन्होंने किया सिर्फ ,
देश का शोषण ...!

              ***
महंगाई ,अराजकता ,
चारों ओर फैलता 
हो रहा अब तो ,
सेना का राजनीतिकरण ...!

              ***
बहुत हो चुका इनकी गोटी ,
सेंके इन्होंने अपनी रोटी
बंद कर दो इनके दरवाजे ,
जिसने देखें अपने फायदे ....!

              ***
देश के युवाओं को ,
बंद करो गुमराह करना
एक ना एक दिन ,
आफत आ जायेगी वरना ...!
               
              ***
जोश से भरे नौजवानों,
मेरे देश के कर्णधारों
देश , काल , परिस्थिति को ,
अब तो तुम विचारों ...!

              ***
जिस दिन तुम युवा ,
पूरी शक्ति से
आ गए भर हुंकार 
अपने जज्बे में ...! 

              ***
नेता छोड़ेंगे राजधानी
रहेंगे सब सदमें में
तब सारा दिल्ली होगा ,
तुम्हारें कब्जे में .....!

चिन्ता नेताम " मन "
नगर पंचायत डोंगरगांव
राजनांदगांव ( छत्तीसगढ़ )

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: