Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

# अव्यक्त ...

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद 88806 0 Hindi :: हिंदी

# अव्यक्त ...

हुआ बहुत ही धोखा ,
इसमें ऐसा ही होता ...!

कहीं-कहीं रात चांदनी ,
कहीं अंधेरा होता ...!

प्रेम ग्रंथ के पन्ने खोलूँ ,
लिख लूं अपनी जिज्ञासा ...!

पंख पसारे उड़ जा पंछी ,
तू है कब से प्यासा ...!

आज विकल है मन मेरा ,
कहना चाहे व्यथा ...!

जीवन को कई रंग चढ़े ,
ऐसे कैसे दूं बता ...!

भावनाएं हुई आहत ,
कहां मिली राहत ...!

ह्रदय का सूनापन ,
नीरभ्र आकाश सा ...!

ज्ञानेंद्रियों की सारी ,
क्रियाएं हुई शिथिल ...!

चेहरे का भाव ,
मृत शव सा ...!

वातावरण में पसरा ,
शून्य सा सन्नाटा ...!

आंखें साधे ,
जंगल की निर्जनता ...!

जीवन लगने लगा ,
हो गया है बोझिल ...!

रुक चुका ,
हाथों का स्पंदन ...!

टूट चुका अब ,
शब्दों का तारतम्य ...!

आज कुछ भी ,
व्यक्त नहीं हो सका ...!

व्यक्त होते हुए भी ,
सब कुछ अव्यक्त है ...!

चिन्ता नेताम " मन "
नगर पंचायत डोंगरगांव
राजनांदगांव ( छत्तीसगढ़ )

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: