संदीप कुमार सिंह 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक लोगों के लिए प्रेरणा से भरपूर मेरी कविता जिसका शीर्षक ऊपर दिया हुआ है। 41958 1 5 Hindi :: हिंदी
हम बच्चे खुले आकाश के, पिंजरों में बंद नहीं रह पाएंगें। अपने सोच को, नित नवीन उड़ान देना है। दुनिया में विशेष पहचान बनाना है, कदम दर कदम बढ़ते ही जाना है। एक नहीं कई मंज़िल को पाना है, जिंदगी को बेमिसाल बनाना है। हमने यह दृढ़ संकल्प लिया है, दुनिया को सुन्दर सौगात देना है। लोगों के दिल पर प्यार देना है, अमन चैन कायम करना ही है। एक सफल इतिहास लिखना है, आने वाले पीढ़ियों को सजाना है। खुशियों का धरोहर छोड़ जाऊंगा, मरकर भी नाम अमर कर जाऊंगा। संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
3 years ago
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....