Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

व्यक्ति का कोई ना कोई लक्ष्य होता है

DINESH KUMAR KEER 10 Jun 2023 कहानियाँ अन्य 29309 0 Hindi :: हिंदी

लगभग सोलह साल का अनीश नाम का एक लड़का साधारण लड़का, बस स्टैंड पर पानी बेचकर अपना गुजारा करता था। एक दिन जब वह पानी बेच रहा था तो बस में बैठे एक व्यारी ने उसे बुलाया। अनीश, व्यापारी के पास पहुंचा तो व्यापारी ने उससे पूछा कि पानी की बोतल कितने रुपए की है ?
अनीश ने कहा- दस रूपए की। व्यापारी ने उससे कहा कि सात रूपए में देगा क्या ? व्यापारी की बात सुनकर अनीश मुस्कुराकर उनके हाथ से पानी की बोतल लेकर आगे चला गया।
व्यापारी के पास बैठा एक पुजारी यह सब देख रहा था। वह यही सोच रहा था कि आखिर लड़का मुस्कुराया क्यों ? इसके पीछे जरूर कोई रहस्य है। इसके बाद पुजारी, बस से उतरकर उस लड़के के पीछे गए और फिर लड़के के पास जाकर पूछा कि व्यापारी ने जब मोल - भाव किया तो तुम क्यों मुस्कुरा रहे थे ?
तब अनीश बोला कि महाराज मैं इस वजह से हंस रहा था, क्योंकि व्यापारी जी को प्यास नहीं लगी थी। वह तो केवल बोतल की कीमत पूछ रहे थे।
फिर पुजारी ने उससे कहा - तुम्हें कैसे पता कि व्यापारी जी को प्यास लगी ही नहीं थी ? तो लड़के ने जवाब दिया कि जिसको वाकई में प्यास लगी होती है, वह सबसे पहले बोतल लेकर पानी पीता है, उसके बाद पानी की कीमत पूछता है। पहले कीमत पूछने का अर्थ है कि प्यास लगी ही नहीं है। 
व्यापारी, अनीश की बात को समझ गया और दोबारा बस में जाकर बैठ गया।
मतलब साफ है कि हर किसी व्यक्ति का कोई ना कोई लक्ष्य होता है और वह उसे पाना चाहता है। जो लोग बिना तर्क - कुतर्क के अपने लक्ष्य को पाने में लग जाते हैं, वह उसे पाकर ही दम लेते हैं, जबकि कुछ लोग हर कामों में कमी निकालते रहते हैं और सोच विचार में ही उलझे रहते हैं। इसी वजह से वह अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: