Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

दादा की सीख This post in Under Review

नागमणि कुमार सिंह 29 Oct 2026 कहानियाँ समाजिक दादा की सीख 571 0 Hindi :: हिंदी

कहानी
											शीर्षक : दादा की सीख 

			राजू स्कूल से पढ़कर आने के बाद अपने दादा जी के पास गया I राजू ने दादा जी से पूछा,” दादा जी,  इस दिवाली हम क्या करेगें ?” दादा ने कहा,” बेटा, इस दिवाली तुम गरीबों में मिठाई और नए कपड़े बाँटना I” राजू ने कहा,” ठीक है दादा I” बोलकर वह खाने के लिए माँ के पास चला गया I राजू तीसरी कक्षा का छात्र है I 

			दिवाली कल है I राजू के माता-पिता घर की साफ-सफाई में व्यस्त हैं I घर की साफ-सफाई करने के बाद वे बाजार दिवाली की खरीददारी करने चले गए I शाम को ढेर सारी मिठाई और नए कपड़े लेकर आए I राजू के लिए पटाखे भी लाये I राजू बहुत खुश हुआ I 

			राजू अगली सुबह जल्दी उठा I नहा धोकर माता-पिता और दादा-दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया I फिर दोस्तों के साथ खेलने बाहर चला  गया I 

			घर में राजू के माता-पिता पूजा  की तैयारी करने लगे I शाम होने को आ चुकी है I राजू अभी तक घर वापस नहीं आया है I घर के सभी लोगों की चिंता होने लगी I सभी लोग बाहर खोजने निकले I    

			अचानक पिता की नजर घर के बगल में गरीबों के घर पर पड़ी I राजू गरीब बच्चों के बीच मिठाई और कपड़े बाँट रहा था I जो कल उसके माता-पिता बाज़ार से लाये थे I पिता की चिंता दूर हुआ और आँख में आँसू आ गया I राजू को गले से लगा लिया I

			 पिता ने पूछा,” गरीबों के बीच कपड़े और मिठाई बाँटने को किसने कहा था ?”  राजू ने कहा,” दादा जीI” राजू पिता के साथ घर आ गया I घर में सभी लोग संस्कारी बच्चे की तारीफ कर रहे थे I पिता को अपने बेटे पर और दादा को अपने पोते पर बहुत गर्व हो रहा था I  

लेखक : नागमणि कुमार सिंह 
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: