Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सुंदरता- दूसरों से तूलना करके दुखी होना बुद्धिमानी नहीं है असली सुन्दरता हमारे अच्छे कार्यों से आती है

DINESH KUMAR KEER 30 Jun 2023 कहानियाँ अन्य 43137 0 Hindi :: हिंदी

सुंदरता

 एक कौआ सोचने लगा कि पंछियों में मैं सबसे ज्यादा कुरूप हूँ । न तो मेरी आवाज ही अच्छी है , न ही मेरे पंख सुंदर हैं । मैं काला - कलूटा हूँ । ऐसा सोचने से उसके अंदर हीन भावना भरने लगी और वह दुखी रहने लगा । एक दिन एक बगुले ने उसे उदास देखा तो उसकी उदासी का कारण पूछा । कौवे ने कहा – तुम कितने सुंदर हो, गोरे - चिट्टे हो, मैं तो बिल्कुल स्याह वर्ण का हूँ। मेरा तो जीना ही बेकार है । बगुला बोला – दोस्त मैं कहाँ सुंदर हूँ । मैं जब तोते को देखता हूँ , तो यही सोचता हूँ कि मेरे पास हरे पंख और लाल चोंच क्यों नहीं है । अब कौए में सुन्दरता को जानने की उत्सुकता बढ़ी । 
वह तोते के पास गया । बोला – तुम इतने सुन्दर हो , तुम तो बहुत खुश होते होगे ? तोता बोला - खुश तो था लेकिन जब मैंने मोर को देखा , तब से बहुत दुखी हूँ , क्योंकि वह बहुत सुन्दर होता है । कौआ मोर को ढूंढने लगा , लेकिन जंगल में कहीं मोर नहीं मिला । जंगल के पक्षियों ने बताया कि सारे मोर चिड़ियाघर वाले पकड़ कर ले गये हैं । कौआ चिड़ियाघर गया , वहाँ एक पिंजरे में बंद मोर से जब उसकी सुंदरता की बात की , तो मोर रोने लगा । और बोला – शुक्र मनाओ कि तुम सुंदर नहीं हो , तभी आजादी से घूम रहे हो वरना मेरी तरह किसी पिंजरे में बंद होते ।

 कहानी का सारांश :-  दूसरों से तूलना करके दुखी होना बुद्धिमानी नहीं है । असली सुन्दरता हमारे अच्छे कार्यों से आती है ।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: