Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

क्रांतिकारी - राव तुलाराम

DINESH KUMAR KEER 30 Jun 2023 कहानियाँ अन्य 30562 0 Hindi :: हिंदी

राजा राव तुलाराम , जिसकी 1857 की जंग देखकर दंग रह गए अंग्रेज
सीबपुर के मैदान में हुई इस जंग में अंग्रेज जीत तो गए , लेकिन राव तुलाराम को नहीं पकड़ सके , राव तुलाराम वो बहादुर राजा थे , जिन्होंने अपने युद्ध कौशल से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए । और ईरान से लेकर काबुल तक भारत की आजादी के लिए यात्रा कर डाली । फिर क्या हुआ जानिए ? 


 जब राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने काबुल में बनाई सरकार

इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जब नई दिल्ली की तरफ आओ तो राव तुलाराम मार्ग से गुजरना पड़ता है । इस मार्ग पर कई हाइर एजुकेशन के इंस्टीट्यूट हैं । राव तुलाराम के नाम पर दिल्ली में सिर्फ सड़क का नाम ही नहीं , फ्लाईओवर , अस्पताल , कॉलेज और कई इमारतें हैं । लेकिन कभी ख्याल किया है कि ये राव तुलाराम हैं कौन ? इस सवाल का जवाब जानने के लिए जब इतिहास के पन्ने पलटते हैं , तो हमें मिलता है एक ऐसा क्रांतिकारी हीरो , जिसने देश की आज़ादी के पहले संग्राम में अहम रोल अदा किया ।

राव तुला राम 1857 की क्रांति के वो योद्धा हैं , जिन्होंने अंग्रेजों से तकरीबन एक महीने तक लोहा लिया । और अंग्रेजों को अपने गढ़ में उलझाए रखा । राव तुलाराम का जन्म रेवाड़ी के रामपुरा में हुआ था । तारीख थी 9 दिसंबर 1825 , उस वक़्त रेवाड़ी को अहिरवाल का लंदन भी कहा जाता था , जहां पर राव तुलाराम के पिता राव पूर्ण सिंह का राज था । उनकी रियासत आज के दक्षिण हरियाणा में फैली थी , जिसमें क़रीब 87 गांव थे ।

राव तुलाराम की शिक्षा तब शुरू हुई जब वो पांच साल के थे । तभी से उन्हें शस्त्र चलाने और घुड़सवारी की शिक्षा भी दी जा रही थी । राव तुलाराम महज 14 साल के थे , जब उनके पिता की मौत हुई । इस वजह से 14 साल में ही उन्हें सिंहासन संभालना पड़ा । लेकिन अंग्रेजों की नजर उस गद्दी पर थी । अंग्रेज़ों ने उनकी आधे से अधिक रियासत पर धीरे - धीरे कब्जा जमा लिया था । उनसे अपनी जागीर छुड़ाने के लिए राव तुला राम ने अपनी एक सेना तैयार करनी शुरू कर दी ।

राव तुलाराम का राज कनीना , बवाल , फरुखनगर , गुड़गांव , फरीदाबाद , होडल और फिरोजपुर झिरका तक था। लेकिन तभी 1857 की क्रांति भड़क गई । जिसकी आग हरियाणा तक फ़ैल गई और दिल्ली से सटे अहिरवाल के इलाके में ये विद्रोह और भयानक रूप से भड़क गया । अहिरवाल का नेतृत्व राव तुलाराम और उनके चचेरे भाई गोपाल देव ने संभाला । तब राव तुलाराम को दिल्ली के बादशाह बहादुर शाह ज़फर का साथ मिला । मेरठ से दिल्ली तक विद्रोह भड़क चुका था । दूसरी तरफ हरियाणा में राव तुला राम ने अंग्रेजों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी । अंग्रेजों को इस बात इलहाम हो चुका था कि अगर दिल्ली पर कब्जा करना है तो पहले राव तुलाराम पर कंट्रोल करना होगा ।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: