Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

किसान व हलवाई

DINESH KUMAR KEER 02 Jun 2023 कहानियाँ अन्य 31979 0 Hindi :: हिंदी

किसान व हलवाई की कहानी

एक गाँव में एक हलवाई की दुकान थी व गाँव में अनेक किसान रहते थे । 
एक किसान थक - कर खेतो में लौट रह था | उसे भूख भी बहुत लगी थी लेकिन जेब में चंद सिक्के ही थे | रास्ते में हलवाई की दुकान पड़ती थी | किसान हलवाई की दुकान पर रुका तो उसकी मिठाइयो की सुगंध का आनंद लेने लगा |

हलवाई ने उसे ऐसा करते देखा तो उसे कुटिलता सूझी | जैसे ही किसान लौटने लगा, हलवाई ने उसे रोक लिया |

किसान हैरान होकर देखने लगा | हलवाई बोला- पैसे निकालो | किसान ने पूछा पैसे किस बात के ? मैंने तो मिठाई खाई ही नहीं |

जवाब में हलवाई बोला - तुमने मिठाई खाई बेशक नहीं हैं लेकिन यहाँ इतनी देर खड़े होकर आनंद तो लिया हैं न |

मिठाई कि खुशबू लेना मिठाई खाने के बराबर हैं | तो तुम्हे उस खुशबू का आनंद उठाने के ही पैसे भरने होगे |

किसान पहले तो घबरा गया लेकिन थोड़ी सूझ - बूझ बरतते हुए उसने अपनी जेब से सिक्के निकले |

उन सिक्को को दोनों हाथो के बीच डालकर खनकाया | जब हलवाई ने सिक्को कि खनक सुन ली तो किसान जाने लगा तो |

हलवाई ने फिर पैसे मांगे तो उसने कहा - जिस तरह मिठाई कि खुशबू लेना मिठाई खाने के बराबर हैं, उसी तरह सिक्को कि खनक सुनना पैसे लेने के बराबर हैं |

अथार्त : हम अपनी सूझ - बूझ से मुश्किल से मुश्किल कार्य को आसानी से हल कर सकते है |

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: