Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

घमंड

Ranjana sharma 30 Mar 2023 कहानियाँ अन्य Google 104304 0 Hindi :: हिंदी

रोहणी और अलका दो बहनें थी, दोनों बेहद ही खूबसूरत थे पर रोहणी थोड़ा साफ रंग की थी इसलिए उसे अपनी खूबसूरती पर बहुत घमंड था। दोनों बहन एक -दिन इंटरव्यू के लिए जाते हैं रोहणी को रास्ते में प्यास लग जाती है ईधर-उधर देखने पर उसे एक नींबू पानी वाला व्यक्ति दिखता है वह वहां से नींबू पानी लेकर पी लेती है जब वह व्यक्ति पैसा मांगता है, तो वह उससे बहस करने लगती है । तभी अलका अपनी बहन से कहती है कि बहस मत करो तुम्हारा पैसा मैं दे देती हूं और वह उस व्यक्ति को पैसा देकर दोनों आगे बढ़ जाते हैं। जैसे ही कंपनी पहुंचते हैं वहां एक बूढ़ा व्यक्ति रास्ता पार करने के लिए खड़ा रहता है। वह रोहणी से बोलता है, बेटा मुझे थोड़ा रास्ता पार करवा दो ना, मुझे ठीक से दिखाई नहीं देता जिस कारण मैं रास्ता पार नहीं कर पा रहा हूं कृपा कर मेरी मदद कर दो। रोहणी गुस्से में बोलती है, तो मैं क्या करूं, दिखाई तुम्हें नहीं देता तो रास्ते में क्यों आ जाते हो घर में क्यों नहीं रहते और मुंह घुमा कर कम्पनी के अंदर चली जाती है। तभी अलका कहती है "बाबा आप उसकी बात का बुरा मत मानना। वह थोड़ी परेशान है, चलिए मैं आपको रास्ता पार करा देती हूं "और रास्ता पार करा के वह भी कम्पनी के अंदर चली जाती है। इंटरव्यू शुरु हो जाती है वहां बहुत सारे कैंडिडेट होते हैं, पर रोहणी मन -ही -मन सोचते रहती है कि यह जॉब तो मुझे ही मिलेगी क्योंकि इस जॉब के अनुसार मैं बहुत ही खूबसूरत और टैलेंट लड़की हूं । तभी उसका नाम बुलाते हैं रोहणी अंदर जाती है, कुछ देर बाद वह उदास-सी बाहर निकलती है । उसके बाद अलका का नाम आती है वह अंदर जैसे ही पहुंचती है तो वहां के बॉस को देखकर अचंभित रह जाती है कहती है,"बाबा आप यहां बॉस के चेयर पर। वह कहता है हां! बेटी। मैं इस कंपनी का बॉस हूं । मैं तो बस सबका परीक्षा ले रहा था। देखना चाहता था कि वास्तव में इस कंपनी के लिए कौन परफेक्ट हैं। मैंने देख लिया कि तुम -ही इस जॉब के लिए सही रूप से डिजर्व करती हो। कल से तुम इस कंपनी को ज्वॉइन कर सकती हो। बाद में रोहणी को अपने बुरे व्यवहार पर पछतावा होता पर बहुत देर हो जाती  उसके हाथ से वह जॉब चली जाती है।
              रोहणी के घमंड व्यवहार और ओवर कॉन्फिडेंस ही उसे नीचे गिरा देती है इसलिए हमें कभी भी अपने ऊपर घमंड नहीं करना चाहिए।।
                                                         '  धन्यवाद।'

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: