Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बेटियाँ-आत्‍मसम्‍मान के साथ खड़ा

DINESH KUMAR KEER 22 Jun 2023 कहानियाँ अन्य 33470 0 Hindi :: हिंदी

मैंने अपने बच्‍चों को कभी नहीं बताया कि मैं क्‍या काम करता था । मैं उन्‍हें कभी मेरी वजह से शर्मिंदा महसूस नहीं कराना चाहता था । जब मेरी छोटी बेटी ने मुझसे पूछा कि मैं क्‍या करता हूं तो मैं उसे हिचकिचाते हुए बताता , मैं एक मजदूर हूं । रोज घर जाने से पहले मैं सार्वजनिक बाथरूम में नहाता था , ताकि उन्‍हें पता न चले कि मैं क्‍या कर रहा हूं । मैं अपनी बेटियों को स्‍कूल भेजना , उन्‍हें पढ़ाना चाहता था । मैं लोगों के सामने उन्‍हें आत्‍मसम्‍मान के साथ खड़ा देखना चाहता था। मैंने कभी नहीं चाहा कि कोई उनकी तरफ उन्‍हीं नफरत भरी नजरों से देखें , जैसे सब मुझे देखते थे । लोग हमेशा मेरा अपमान करते । मैंने अपनी कमाई की एक - एक पाई बेटियों की पढ़ाई में लगाई । मैंने कभी नई कमीज नहीं खरीदी, उसकी जगह बच्‍चों के लिए किताबें खरीदीं । बस सम्‍मान मैं अपने लिए उन्‍हें यही कमाते देखना चाहता था । 

मैं सफाई किया करता था ।

बेटी के कॉलेज ए‍डमिशन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले , मैं उसकी एडमिशन फीस की जुगाड़ नहीं कर सका । मैं उस दिन काम नहीं कर सका । मैं कूड़े के ढेर के किनारे बैठा हुआ अपने आंसुओं को छिपाने की कोशिश कर रहा था । मैं उस दिन काम नहीं कर पाया । मेरे सभी साथी मेरी ओर देखते रहे मगर कोई बात करने नहीं आया । ’

‘मैं नाकाम, बेबस था , मुझे नहीं समझ आ रहा था कि घर जाकर बेटी का सामना कैसे कर पाऊंगा जब वह मुझसे एडमिशन फीस के बारे में पूछेगी । मैं गरीब पैदा हुआ था । एक गरीब के साथ कुछ अच्‍छा नहीं हो सकता , ये मेरा मानना था । काम के बाद सभी सफाईवाले मेरे पास आए , पास बैठे और पूछा कि क्‍या मैं उन्‍हें भाई मानता हूं । मैं कुछ कह पाता , उससे पहले ही उन्‍होंने एक दिन की कमाई मेरे हाथों में रख दी । जब मैंने मना किया तो वे बोले , ‘ जरूरत पड़ी तो हम आज भूखे रह लेंगे मगर हमारी बिटिया को कॉलेज जाना ही होगा । ' मैं जवाब नहीं दे सका । उस दिन मैं नहीं नहाया । उस दिन मैं एक सफाईकर्मी की तरह घर गया ।

मेरी बेटी जल्‍द ही अपना कॉलेज खत्‍म करने वाली है । वे तीनों मुझे और काम नहीं करने देतीं । छोटी बेटी पार्ट टाइम नौकरी करती है और बाकी ट्यूशन पढ़ाती हैं। कभी-कभी वो मुझे मेरे पुराने काम वाली जगह ले जाती है । मेरे साथ - साथ पुराने साथियों को खाना खिलाती हैं । वे हंसते हैं और उससे पूछते हैं कि वह उन्‍हें खाना क्‍यों खिलाती हैं । मेरी बेटी ने उनसे कहा , ‘ आप सब उस दिन मेरे लिए भूखे रहे ताकि मैं वो बन पाऊं जो मैं आज हूं । दुआ कीजिए कि मैं आपको खिला सकूं , रोज । ’ आजकल मुझे नहीं लगता कि मैं गरीब हूं जिसकी ऐसी बेटियाँ हों , वो गरीब कैसे हो सकता है । ’

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: