Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बेटी हूँ ना

Sweta Kumari 07 Dec 2024 कहानियाँ समाजिक बेटी हूं ना 51593 0 Hindi :: हिंदी

आज बहुत दिनों बाद मामी से बात करने की फुर्सत मिली। मैंने उन्हें फोन कर हाल जानना चाहा। काफी देर बातचीत के बाद मैं बोली- मामी बहुत दिन हो गये मिले। मैं अगले सप्ताह कोलकाता आ रहीं हूँ। वही मुलाकातें होगी। मामी का जवाब सुनकर मैं सोच मे पड गई। वो बोली- मैं तो बंगलुरु मे हूँ। मैंने कहा- आप बंगलुरु मे किसके पास हैं। अब उनकी आवाज में नमी थी। प्रेम नहीं चाहता था कि मैं उसके साथ रहू । ये सुनकर मुझे एक घटना याद आ गयी। अगस्त का महीना था। हम सभी लोग प्रेम की Birthday party  मे मामी के घर गए थे। प्रिया party manage करने मे लगी थी। प्रिया प्रेम से दो साल छोटी थी। उसका Birthday दो दिन पहले था। मैंने उसे belated Happy birthday wish किया। मैंने कहां अपने birthday party मे मुझ भूमि गई। उसने रोना सा मूह बनाकर कहां- मेरे birthday मे तो माँ ने  ना केक मंगाया और ना ही मिठाई। मैंने पूछा क्यों? उसने कहा- बेटी हूँ ना। मैं  चुप हो गई। मामी के लिए बेटा ही सबकुछ था। बेटियों तो ससुराल चली जाती है। ये बात याद आते ही मैंने प्रिया को फोन किया। इतने दिनों के बाद मेरा फोन देखकर उसे भी बहुत अच्छा लगा। हम दोनों ने खूब बाते की। फ़िर मैंने अचानक ही पूछ दिया- मामी तुम्हारे पास है? ये सवाल सुनकर वो बोली- हा। पापा के गुजरने के बाद सारी property माँ ने प्रेम के नाम कर दी। और प्रेम ने माँ को old age home भेज दिया। जब ये बात मुझे पता चली मैं उन्हे अपने पास ले आयी। मैंने पूछा- क्यूँ?  उसका जवाब था- बेटी हूँ ना।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: