Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

तुम मेरे लिए आना -मेरे हमसफ़र बन कर आना

DINESH KUMAR KEER 09 May 2023 गीत प्यार-महोब्बत 40909 0 Hindi :: हिंदी

सुनो
अगले जन्म तुम बस
मेरे लिए आना
जात पात धर्म संप्रदाय,
मजहब इन सब से मुक्त
होकर सिर्फ़ मेरे लिए आना।
मेरे सफ़र के साथी नहीं
मेरे हमसफ़र बन कर आना
इस दुनिया की भीड़ में मेरा
हाथ पकड़ कर रखना,
मुझे देखकर अनजान मत बनना
इस जहां में ना तुम ऊंचे हो
और ना मैं नीच
बस हर हाल में
तुम मेरा साथ निभाना
समाज की बनाई सोच पर
तुम हमारे प्रेम की मोहर लगाना
तुम्हारे प्रेम की प्रतीक्षा नहीं
हर हालात में बस
तुम मुझे गले लगाना
सारी बंदिशे रीति रिवाज
सब कुछ छोड़ कर
बस तुम सिर्फ मेरे लिए आना
तुम आना मुझ तक,
अपना समस्त प्रेम समेटे,
सारी परवाहों को त्याग
बस मेरी परवाह लिए,
चिंताओं से मुक्त खाली मन लिए,
बस मुझ तक पहुंच जाना
अगले जनम बस
तुम मेरे लिए आना. .....

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: