Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

तेरे मेरे प्यार के किस्से

धीरेन्द्र पांचाल 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत Ggogle 130894 0 Hindi :: हिंदी

                   सुनाने को तड़पे ये दिल ।
                   जताना है कितना मुश्किल ।
                   नजारें शौकिया भी हैं ,
                   सजी है सावन की महफिल। 
              अब तो मुझे भी थोड़ा रहने दो तुम में ।
       तेरे मेरे प्यार के किस्से होंगे बारिश के मौसम में ।
       तेरे मेरे प्यार के किस्से होंगे बारिश के मौसम में ।

       आंखों में पानी आए जब बर्बस याद तुम्हारी ।
       आंखों की बेचैनी है दिल की फितरत पे भारी ।
                   तड़प बिजली की हो जैसे ।
                   तड़पता हूं मैं भी कब से ।
                   बताना क्या कुछ है बाकी ,
                   चलो भींग जाएं हम फिर से ।
        सुध बुध खो जाएंगे इस बारिश के छम छम में ।
       तेरे मेरे प्यार के किस्से होंगे बारिश के मौसम में ।
       तेरे मेरे प्यार के किस्से होंगे बारिश के मौसम में ।

                   फिसल ना जाएं हम खुद से ।
                   वाकिया हो ऐसा तुझसे ।
                   तरन्नुम हौसला देगी ,
                   जुदा हो जाएं हम सबसे ।
          दिल ये मेरा घबराए । तू पास जो मेरे आए ।
       उस बादल की बेचैनी , जो तुझको कह ना पाए ।
          तू सागर की गहराई मै तुझमें डूबा जाऊं ।
          तू कस्तूरी ले भटके मैं तेरा पता लगाऊं ।
              हमको हमीं से बह जाने दो हम में ।
       तेरे मेरे प्यार के किस्से होंगे बारिश के मौसम में ।
       तेरे मेरे प्यार के किस्से होंगे बारिश के मौसम में ।

✍🏻 धीरेन्द्र पांचाल 
    वाराणसी , उत्तर प्रदेश (8853853120)
       
        
         

     

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: