Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

पीली चादर फैली है सरसों की

Samar Singh 28 Jun 2023 गीत समाजिक प्रकृति अपनी सुंदरता फसलों, परिंदों और आसमां के रूप में दिखाती है। 34420 1 5 Hindi :: हिंदी

चल रही है छमछम हवाएं,। 
गीत गाके सुनाएं, ये सारी फिजाएं। 

हरी- हरी हरियाली, 
लहराये ये गेहूं की बाली। 
देखो झूम रही है तान में फसल, 
जैसे गा रही है मुस्कान में गजल। 
ये क्षितिज पे सिंदूरी बादल, 
बना रहे हैं सबको पागल। 
नशे में डूबी है सारी दिशाएँ। 
गीत गाके सुनाएँ, ये सारी फिजायें। 

पीली चादर फैली है सरसों की, 
प्यास बुझी है आँखों की, कई बरसों की। 
सारे भ्रमर निकले है लेके सितार, 
आसमां में छाया है कैसा खुमार। 
परिंदे बना के उड़ रहे कतार, 
जैसे जाना चाहते हैं बादलों के पार। 
ऐसा शमां कौन अपने दिल में न बसायें, 
गीत गाके सुनाएँ, ये सारी फिजायें।। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G"

Comments & Reviews

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह बहुत खूब, लाजवाब।

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: