Samar Singh 23 Jun 2023 गीत प्यार-महोब्बत आप जहाँ रहो हमेशा खुश रहना, जन्मदिन की इतनी सी मुबारकबाद दे रहा हूँ, गरीब आदमी हूँ। 36893 0 Hindi :: हिंदी
किसी की खुशियों के दिन है धरती हुई आबाद, । हमारी तरफ से उनको जन्मदिन की , बहुत- बहुत मुबारकबाद। रखे खुदा तुझको मुस्कुराता सदा, करता हूँ यही फरियाद। जगमगाती रहना तुम बनके, किसी के जीवन का का सूरज, किसी के ख़ाबों का चाँद।। खुशियों की घटा बरसे, गम तेरे आँगन से दूर बसे। गली कूचे में तेरी हँसी गूंजे, मुस्कान की तू देवी, जमाना तुझको पूजे। हँसी- खुशी का बसेरा हो तेरे घर में, तुझे गम की न आये याद। हमारी तरफ से तुमको जन्मदिन की बहुत- बहुत मुबारकबाद।। हम क्या दें तुझको, दे खुदा तुझको खुशियों का खजाना। फूलों की तरह हँसती रहो, तारों - सितारों सा मिले जमाना। जियो तुम लाखों बरस, बाकि कुछ न कहूँ इसके बाद। हमारी तरफ से जन्मदिन की, बहुत- बहुत मुबारकबाद।। रचनाकार-- समर सिंह " समीर G "