Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए

Dr Priyanka Saurabh 23 Jun 2023 गीत प्यार-महोब्बत 46633 1 5 Hindi :: हिंदी

मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए

कर दे जो मन को तृप्त
ऐसा एक उपहार चाहिए ।
बुझ जाये इस मन की प्यास,
मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए।

चाहता अब मन नहीं, झरने-सा व्याकुल बहना।
चुभन काँटों की लिए, डूबा यादों में रहना।

दर्द का जो स्वाद बदल दे
मुझे वह अहसास चाहिए।
बुझ जाये मन की प्यास,
मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए।

जब-जब तुझपे गीत लिखा, नाम तेरे मेरे मीत लिखा।
कैसे भूले तुझको साथी, हार को मैंने जीत लिखा।

पास बैठकर बात करो तुम,
मुझे न अब इंतज़ार चाहिए।
बुझ जाये इस मन की प्यास,
मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए।

उजड़ा-उजड़ा जीवन ये, घूँट पीड़ा के पी रही।
आकर देखो साथियाँ, कैसे हूँ मैं जी रही।

चहक उठे मेरा घर-आँगन,
सौरभ तेरा दीदार चाहिए।
बुझ जाये इस मन की प्यास,
मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए।



(प्रियंका सौरभ के काव्य संग्रह 'दीमक लगे गुलाब' से।

Comments & Reviews

Sudha Chaudhary
Sudha Chaudhary कमाल का है मैडम

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: