Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मृत्यु सुन्दरी

Amaresh pratap 30 Mar 2023 गीत दुःखद मृत्यु सुन्दरी 195036 0 Hindi :: हिंदी

लोग कहते हैं बुलाने, से कभी आती नही
आती है जब भी अचानक,क्यों बताती है नही।2
रूप तेरा कैसा है,कैसी निगाहें हैं तेरी
हैं अदाएँ कैसी तेरी,कैसी बाहें हैं तेरी
जो भी झूला तेरी बाहों ,मे वो भूला ये जहाँ
तू सुला देती है लेकिन,फिर जगाती क्यों नही।
आती है जब भी अचानक क्यों बताती है नही।
मस्त कर लेती है, मस्तानी जिसे आगोश मे
ये दिवानी जिन्दगानी,फिर न आती होश मे
है अगर इतनी हँसी,तो फिर बता दे ऐ हसीना
तू रुला देती है लेकिन फिर हँसाती क्यों नही। 
आती है जब भी अचानक,क्यों बताती है नही।
खिलखिलाती जिन्दगी मे ,क्या है तेरा सुन्दरी
जिसको तेरे लेते ही,  हो जाती साँसे बन्द  री¡
पूछता अमरेश तू, रहती कहाँ किस वेष मे
देख लेती है तु सबको ,खुद दिखाती है नही

आती है जब भी अचानक क्यों बताती है नही।
लोग कहते हैं बुलाने से कभी आती नही
आती है जब भी अचानक क्यों बताती है नही।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: