Samar Singh 27 May 2023 गीत प्यार-महोब्बत मुहब्बत के वो दिन भी क्या दिन थे। 45988 0 Hindi :: हिंदी
वो मिलन, वो मुलाकात। तेरा साथ, वो तेरी बात। मुझे हर पल याद आती है। वो रूठना, मनाना तुमको सताना। तुम्हें हर पल, दीवाना बनाना। क्या थी वो बातें, बहकी- बहकी शरारतें। मुझे हर पल याद आती है।। रह गयी दिल में कसक बाकि, देखा था ख्वाब, जो जीवन की झाँकी। धुँधली तस्वीरों में तुम हँसती हो, मुझे हर पल याद आती है।। रचनाकार- समर सिंह " समीर G "