Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कोई जाने वाला है-वक्त रुलाने वाला हो

Samar Singh 05 Jun 2023 गीत दुःखद दिल में रहने वाले दूर जाने लगते है तो दिल रोने लगता है। 30629 0 Hindi :: हिंदी

वक्त रुलाने वाला हो, 
कोई दूर जाने वाला हो। 
ये अंतिम मुलाकात हो, 
कुछ पल का साथ हो। 

जो भी होता है, 
दिल रोता है। 
ऐसा दिन क्यों आज आये, 
गले से न आवाज़ आये। 

हाथ नहीं उठते विदाई के, 
आँसू पी जाते है रुलाई के। 
कोई मनाने वाला हो, 
कोई समझाने वाला हो। 
अच्छे हालात हो, 
तेरी मेरी बात हो। 

ऐसा क्यों होता है, 
कोई पाके क्यों खोता है। 
हो जाते है ऐसे सिलसिले, 
छूट जाते है काफिले। 
दिल में ना वो तरंग होती, 
मन में ना वो उमंग होती। 

दूर मंजिल गई, 
छूट साहिल गई। 
न कुछ हासिल हुई, 
बन्द महफिल हुई। 

एक खामोशी रहती है, 
एक उदासी बसती है,। 
जैसे कोई छूटा है, 
दिल लगता टूटा है। 

वक्त रुलाने वाला हो, 
कोई दूर जाने वाला हो।। 

रचनाकार - समर सिंह " समीर G "

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: