Poonam Mishra 30 Mar 2023 गीत समाजिक जीवन जीने की कला सीखना जीवन में बहुत जरूरी है 31786 0 Hindi :: हिंदी
शीर्षक---जीवन जीने की कला जीवन, चाहे जैसा हो जीवन जीने की एक कला सीखना चाहे रास्ते हो कितने भी संघर्ष भरे उस पर चलने की एक कला सीखना हो सके तो जीवन में गुजरे हुए बुरे अनुभव को भूलने की भी एक वजह, सीखनाl यूं तो आसान! नहीं है अपनों की कही बातों को भूलना पर कभी-कभी अपने के लिए उन बातों को भूलने की भी एक वजह खोजना l चाहे जीवन कितना भी हो दुखों से भरा ?पर उसमें भी सुख आने की एक उम्मीद की किरण खोजना l यह जीवन है अनमोल जीवन जीने की भी कला सीखना स्वरचित लेखिका पूनम मिश्रा