Kalindri pal 27 Oct 2023 गीत धार्मिक कृष्ण जन्म 42355 0 Hindi :: हिंदी
( मुखड़ा)
जब-जब अत्याचार बढा है धरती माँ अकुलाई,
जन्में हैं कृष्ण कन्हाई- जन्में हैं कृष्ण कन्हाई ।
( अंतरा-1)
राजा रोवे रानी रोवे, रोवे मथुरा नगरी,
कोई हमारी सुधि तो लेवे कोई बनावे बिगड़ी ।
मथुरा की सब जनता टेरे आओ कृष्ण- कन्हाई,
मेरी टेर सुनों हरजाई, मेरी टेर सुनों हरजाई ।
( अंतरा-2)
ब्रम्हा सोंचे विष्णु सोचें कंस गयो पगलाई,
अष्टम संतान देवकी की तब काल की गिरा सुनाई ।
केस पकड़ के देवकी के तब कंस ने दियो गिराई,
काहे मारे हमको भाई,काहे मारे हमको भाई ।
(अंतरा-3)
भादों रात अष्टमी आई रात अंधेरी गम की छाई,
बेडी खुल गई फाटक खुल गए नौकर गए निंदाई ।
देवकी को अब कान्हा देखो सपनों दिए दिखाई ।
अब आएंगे कृष्ण-कन्हाई,अब आएंगे कृष्ण-कन्हाई ।
I am kalindri pal *betul*. I am from village and post nighuwamau block Machhrehata district Sitapur...