संदीप कुमार सिंह 11 Jun 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 36665 1 5 Hindi :: हिंदी
बोलो दोषी कौन है, स्वयं आप या और। दूर दोष खुद का करें, तभी अन्य पर गौर।। बोलो दोषी कौन है,कौन किया बर्बाद। लार प्यार या शौख से, बन जाओ उस्ताद।। बोलो दोषी कौन है,राज काज है गुप्त। भ्रष्ट लोग है देश में, शासन है अति सुप्त।। बोलो दोषी कौन है, जनता या सरकार। नेताओं का राज है, जनता में तकरार।। बोलो दोषी कौन है,क्यों करते हो रार। सुन दिल की आवाज को,कर लो अब इकरार।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
2 years ago
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....