Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

इस कदर एक दुआ चाहिए-हर दिल में मुहब्बत है सोई

Samar Singh 27 Jun 2023 गीत प्यार-महोब्बत मुहब्बत तो हर दिल में बसी है, बस कोई जगाने वाला चाहिए। 37182 0 Hindi :: हिंदी

हर दिल में मुहब्बत है सोई, 
बस जरूरत है इतनी जगा दे कोई। 
इस कदर एक हवा चाहिए। 
हर दिल की चाह में, 
छुपा लेगा कोई अपनी निगाह में। 
इस कदर एक दुआ चाहिए।। 

हम गुमशुदा हैं, 
तुमसे जुदा हैं। 
तू मेरा सब कुछ
तू मेरा खुदा है। 
तुम्हें चाहते हैं, 
तुम्हें मांगते हैं। 
मिलोगे हमसे कब तलक, 
हम नहीं जानते हैं। 
हर कोई बना लेगा अपना, 
सच हो जायेगा हर सपना। 
इस कदर एक प्यार का कारवाँ चाहिए। 
हर दिल में.......................।।

मेरे रोम - रोम की सरगम हो, 
मेरी मुहब्बत की परचम हो। 
और मैं कुछ भी ना जान पाऊँ
तुम ही मेरे हमदम हो। 
मेरे दिल में बसे हैं जो खाब, 
तुझमें भी रब करे जग जाए। 
काश कि तुमको भी मुहब्बत में, 
गिरफ़्तार होने की नजर लग जाए।। 
दिल में हो प्यार का संचार, 
बजे धड़कनों में मुहब्बत की झंकार। 
इस कदर एक साज जवाँ चाहिए। 
हर दिल में.....................।। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G "

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: