संदीप कुमार सिंह 16 Jun 2023 गीत समाजिक मुखिया, ऐसा, चाहिए, स्वार्थ, पंचायत, भला, विकास, प्रगति, पार्थ, उपाय, लक्ष्य, दक्ष,क्षेत्र, प्रगति, सिर्फ,सम, रक्षय, निष्पक्ष, साहस, खूब, महबूब 26252 0 Hindi :: हिंदी
मुखिया ऐसा चाहिए,जिनमें मिले न स्वार्थ। पंचायत का कर भला, कहलाए वे पार्थ।। मुखिया ऐसा चाहिए, करे सदा ही न्याय। रहे क्षेत्र में शांति नव,सबको मिले उपाय।। मुखिया ऐसा चाहिए,कहे सभी निष्पक्ष। मिले जिसे नित अति दुआ, दुनिया में हो दक्ष।। मुखिया ऐसा चाहिए, सिर्फ प्रगति हो लक्ष्य। सभी लिए वो सम रहे,और रहे जो रक्ष्य।। मुखिया ऐसा चाहिए, जिसमें साहस खूब। ले ले अपना हक सभी,जन जन के महबूब।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....