मोती लाल साहु 30 Mar 2023 गीत धार्मिक शांति गीत 33780 0 Hindi :: हिंदी
हे अतुल-अनुपम सांसों में तुम हो।
कृपा है तुम्हारी जीवन के डोर हो।।
ये जीवन तुम्हारी चरणों का फूल है।
प्रियातम सबके पालनहार।।
स्वामी तुम्हीं इस जग के तारणहार।
हंस हमारा ज्ञान तुम्हीं से।।
हे घट-घट वासी मुक्ति के दाता।
योगीराज तुम ह्रदय के वासी।।
हे दीन दयाल विधि के विधाता।
मन मंदिर में ध्यान तुम्हारा।।
हे अतुल-अनुपम सांसों में तुम हो।
कृपा है तुम्हारी जीवन के डोर हो।।
ये जीवन तुम्हारी चरणों का फूल है।
चरणों का फूल है,चरणों का फूल है......
मोती -