Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

गम -ए - जिंदगी के लम्हे.......

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 67052 1 5 Hindi :: हिंदी

# गम-ए - जिंदगी के लम्हें.....

गम-ए-जिंदगी के लम्हें ,
आज लेने दो मुझे कहने
फिर नसीब मिले ना मिले ,
कौन जाने तुमसे मिलने...!

आ...बैठ नजदीक मेरे ,
दूरी बस इतनी रहे ,
चाहतों की कशमकश में ,
दरमियां बस बनी रहे...!

नजरें मिले तो प्यास अधूरी ,
मन ये चाहे कब हो पूरी
आज मुझे रस लेने दो पीने ,
लगता मैं लगा जिंदगी जीने...!

गम ए जिंदगी के लम्हें ,
आज लेने दो मुझे कहने ,
फिर नसीब मिले ना मिले ,
कौन जाने तुमसे मिलने...!

कौन हो...? कैसी हो...?
किसके जैसी हो...?
ये पता कहां मुझे...!
पर लगता है तुम ,
बनी हो मेरे लिए
ये कह दू तुझे...!

मन थक गया है ,
सालों से चलते-चलते 
प्यार की चाह में...!

आओ पास मेरे तुम ,
कुछ देर सुस्ता लूं तेरी
जुल्फों की छांह में...!

फिर भी कितना तन्हा हूं मैं
दुनिया की महफिल कितने
कोई तो मुझे लगे अपने
कुछ कहने ,कुछ सुनने...!

गम ए जिंदगी के लम्हें ,
आज लेने दो मुझे कहने ,
फिर नसीब मिले ना मिले ,
कौन जाने तुमसे मिलने...!

चिन्ता नेताम " मन "
डोंगरगांव (छ. ग.)

Comments & Reviews

Chinta netam " mind "
Chinta netam " mind " दिल के जज्बात

3 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: