Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अजनबी इस तरह बस गए दिल में तुम-चाह कर भी न तुमको भुला पा रहे

MAHESH 18 Jul 2023 गीत प्यार-महोब्बत प्यार -महोब्बत 42221 0 Hindi :: हिंदी

स्वरचित रचना- अजनबी इस तरह बस गए दिल में तुम...!
संदर्भ-प्यार -महोब्बत 

अजनबी इस तरह बस गए दिल में तुम
चाह कर भी न तुमको भुला पा रहे!
हमनशीं बन गए चंद घड़ियों में तुम
हम तेरे लिए खुद को भुला जा रहे!
जाने कब क्यूं व कैसे बसे दिल में तुम,
हम तेरे  गीत ही  प्रीति  के  गा रहे!
आंखों में तेरे सपने हां पलने लगे,
आहों   में  दर्द   तेरे  रुला  जा  रहे!
सूना-सूना सा लगता है तेरे बिना,
जिंदगी  में  कहीं  कुछ कमी पा रहे!
बंदगी में भी जब बंद होते नयन,
तेरे  ही अक्स के नक्श आ जा रहे!
दर्द तू ही दवा तू ही बन बैठा है,
मर्ज ऐसा है कि कुछ न कह पा रहे!
आ भी जाओ न अब ऐ महेश्वर मेरे,
तेरे सदके हां सब कुछ लुटा जा रहे।
                       ~✍️महेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: