Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत 55825 0 Hindi :: हिंदी
// अब मैं करूं शायरी......
इश्क करके ,
इश्क की ,
आदत सी हो गई ...!
अब मैं करूं शायरी ,
ये इश्क की ,
इनायत सी हो गई...!
मैं बेकरार था ,
दिल भी बेकरार
कोई वजह ना थी ,
फिर भी हुआ प्यार ...!
वादा करके ,
वादा-खिलाफी हो गई
बेवफा सही बाद में ,
बगावत सी हो गई ...!
इश्क करके ,
इश्क की ,
आदत सी हो गई ...!
अब मैं करूं शायरी ,
ये इश्क की ,
इनायत सी हो गई....!
* * *
वफा करता हूं ,
बेवफा होता हूं
बड़ी मुश्किल में ,
हर दफा होता हूं ...!
शमां जली ,
शाम से ,
शरारत हो गई
इसी शरारत से ,
इस शहर में ,
हुस्न वालों की ,
सियासत सी हो गई...!
इश्क करके ,
इश्क की ,
आदत सी हो गई ...!
अब मैं करूं शायरी ,
ये इश्क की ,
इनायत सी हो गई...!
* * *
इश्क का ये सिलसिला ,
चलता ही रहेगा
ना रुकेगा ये कारवां
सिलसिलेवार हो गया...!
एक जाएगा तो ,
दूजा आएगा
फिर हाल तो ,
इस महफिल में ,
तिजारत सी हो गई...!
इश्क करके ,
इश्क की ,
आदत सी हो गई ...!
अब मैं करूं शायरी ,
ये इश्क की ,
इनायत सी हो गई...!
* * *
इश्क कर लिया तो
क्या गुनाह कर लिया
गुनाह कर लिया भी तो
बेपनाह कर लिया...
इश्क मेरा रब
इश्क मेरा शब्द
इश्क अब मेरा तो
रग-रग की जरूरी
जरूरत सी हो गई ...!
इश्क करके ,
इश्क की ,
आदत सी हो गई ...!
अब मैं करूं शायरी ,
ये इश्क की ,
इनायत सी हो गई ...!
चिन्ता नेताम " मन "
डोंगरगांव ( छत्तीसगढ़ )