Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

बचपन की याद

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक बचपन की याद 95279 0 Hindi :: हिंदी

हम, स्कूली शहज़ादे।
काज चबी पैवंदी कमीज़, कुछ हंसकर कुछ रोकर।
तह कर सिरहाने रखते, नदी खार में धोकर।
चुग़ली करते अंगूठे, जूतों से बाहर झांकते थे।
एक तनी का बस्ता ले, स्कूली डगर पकड़ते थे।
हमारे सामने क्या, लगे साहबज़ादे।
हम, स्कूली शहज़ादे।
उचक- उचकर हाज़िरी, बोलने का कितना चाव।
एक साथ सारे, बच्चों की कांव-कांव।
क कबूतर, कितना मनोयोग से बोलते।
मुंहानी में संख्या सौ पर, पूरा ज़ोर तोलते।
विजय मुद्रा में दौड़ लगाते, पीठ पर बस्ता लादे।
हम, स्कूली शहज़ादे।

कुछ पढ़ने, कुछ फ़ाड़ने से, किताब फट जाती थी।
मोरपंख, मुड़े पन्नों से, विद्या माता आती थी।
जान से भी प्यारी थी, विद्या माता की सौगंध।
सौगंध देकर उतारने में, कितना आता था आनंद।
सौगंध दे, उतारने के वादे।
हम, स्कूली शहज़ादे।

हम, स्कूली शहज़ादे।


।
पट्टी साफ़ करने में, थूक ने साथ दिया था।
चुपके से पेंसिल का, स्वाद भी चख लिया था।
क़लम सुधारने के, प्रवीण मिस्तरी खुद थे।
स्याही के वो निशां, जीवन निशां से क्या कम थे?
वो गुरु जी, उनका डर, मेरा साथी राधे।
हम, स्कूली शहज़ादे।
गुरु जी से पिटना भी, कितना लगता था अच्छा।
शैतानी कर साथी फंसाना, याद आता है गच्चा ।
स्कूली वो जीवन, यादें खट्टी- मीठी।
धन्य है स्कूल, वो स्कूली मिट्टी।
अब ये जीवन, जीवन से झूठे वादे।
हम, स्कूली शहज़ादे।
हम, स्कूली शहज़ादे।





Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: