Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कोरोना काल

Uma mittal 30 Mar 2023 कहानियाँ बाल-साहित्य कोरोना काल , बाल कथा ,बच्चों की कहानी 123178 0 Hindi :: हिंदी

 चीकू काफी उदास हो गया था घर के बाहर भी निकलना मना था बस सबकी जुबान पर एक ही बात थी बाहर नहीं जाना कोरोनावायरस है न   स्कूल जाना था ना पिकनिक ना दोस्तों के घर और ना ही बाजार घर में रहते रहते चीकू काफी बोर हो गया था दो गली छोड़कर ही चीकू की नानी का घर था पर वहां भी जाने की मनाही थी 1 दिन बड़े प्यार से चीकू ने अपने पापा से कहा पापा आप मुझे नानी के घर छोड़ आओ चीकू के पापा ने कहा बाहर पुलिस घूम रही है तुमने सुना नहीं मोदी जी ने कहा है बाहर नहीं निकलना तुम कहीं नहीं जाओगे घर पर ही रहो| चीकू की आंखों में आंसू आ गए उसकी भरी आंखों को देखकर चीकू की मम्मी ने चीकू को कहा मैं कुछ इंतजाम करती हूं उनके घर एक बहुत बड़ा घड़ा पुराना पड़ा हुआ था चीकू की मम्मी ने उस घड़े में दो आंख 2 हाथ की जगह सुराख किए फिर चीकू को श्री कृष्ण भगवान की ड्रेस पहनाई जो चीकू की लकी ड्रेस थी फिर चीकू को घड़े में बिठाया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया और फिर घड़े को लुढ़का दिया और अपने मायके फोन कर दिया बस फिर क्या था अपनी दो आंखों और दो उंगलियों की सहायता से चीकू नानी के घर जाने लगा दूर से कुछ पुलिस वालों ने देखा अरे यह घड़ा अपने आप कैसे चल रहा है अभी कोई कुछ समझता इससे पहले ही चीकू अपनी नानी के घर पहुंच गया बच्चों यह कहानी तुम्हें कैसी लगी यह मात्र एक कहानी है इसे सच मत मान लेना बस कहानी पढ़ कर खुश हो जाना! 
 उमा मित्तल (राजपुरा टाउन ) 
पंजाब

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: