Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

नव युग के नौजवानों बदल दो ये जमाना ।

वंदना स्तुति 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम वंदना स्तुति 32916 1 5 Hindi :: हिंदी

नव - युग के नौजवानों बदल दो ये जमाना ,
इस युग का सृजन करना फर्ज  है तुम्हारा 
जमाना है महाभारत का तू  कृष्ण की मूरत बन जा,
गली - गली में हैं चीर -हरण, तू द्रौपदी की  जरूरत बन जा ।
कटुता भरे हृदयों का तू मधुर अहसास बन जा,
हर राते हो रही अमावस की, तू पूनम का चांद बन जा ।
नारी की काया को इज्जत के गहनों से है सजाना,
नव - युग के नौजवानों बदल दो ये जमाना ।
यह देश है तुम्हारा इसकी औलाद हो तुम,
दुर्दम्य दानवता के लिए प्रबल फौलाद हो तुम ।
भोग - विलास त्याग कर खुद की खूबियां जान लो,
अपनी शौर्य - शक्ति को वक्त रहते पहचान लो ।
उचित कार्य में लगा दो,अपनी वीरता का खजाना,
नव -युग के नौजवानों बदल दो ये जमाना ।।

Comments & Reviews

Sahity Live
Sahity Live Nice

3 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: