Anilkumar Rathwa (Sameer) 23 Oct 2025 कविताएँ समाजिक "विचारों की शक्ति" 17471 0 Hindi :: हिंदी
जितना अधिक आप मन को, सकारात्मक विचारों से भरेंगे, उतनी ही अधिक महान चीज़ें, अपने जीवन में आकर्षित करेंगे। मन वही करता है सृजन, जो सोच भीतर पनपती है, हर सफलता, हर असफलता, यहीं से तो जन्म लेती है। बीज बोया अगर विश्वास का, तो फल मिलेगा उम्मीद का, पर बो दो यदि संशय का बीज, तो पेड़ भी सूख जाएगा। हर सुबह का स्वागत मुस्कान से करो, हर कठिनाई को अवसर मानो, क्योंकि जीवन वही जीतते हैं, जो हार में भी पाठ पहचानो। जो मन में उजाला रखते हैं, वे अंधेरों से नहीं डरते, जो खुद पर विश्वास करते हैं, वे भाग्य को खुद गढ़ते। विचार बनते हैं कर्म हमारे, कर्म बनाते हैं जीवन का स्वरूप, तो विचारों को पवित्र बनाओ, यही है सफलता का अनूप। खुद से कहो — “मैं सक्षम हूँ”, “मेरा हर दिन एक वरदान है”, फिर देखो, ईश्वर भी मुस्काएगा, जब तुम अपने प्रति सम्मान रखोगे। सकारात्मक सोच कोई जादू नहीं, यह जीवन की दिशा बदल देती है, जो भीतर उजाला बोता है, वो बाहर भी रोशनी फैलाती है।