Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ज़माना

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक ज़माना 60833 0 Hindi :: हिंदी

ज़माना, तेरी उल्टी फिरती चाकी।
सरलता का मोल नहीं, सबको भाती है चालाकी।
सीधे को कहते हैं, इसको कोई ज्ञान नहीं।
चमत्कार को नमस्कार, सीधे की पहचान नहीं।
सीधे मन से वह करता, किसी का अपमान नहीं।
वह तो बेवकूफ़ है, उसे मेरी कुटिलता का भान नहीं।
सीधे को बेवकूफ़ समझते, क्या रह गया बाक़ी?
सरलता का मोल नहीं, सबको भाती है चालाकी।
वह तो सीधा है, कहकर सीधे को देते हैं छोड़।
कुटिल और शातिर को, सब चलते हैं हाथ जोड़।
चापलूस इस दुनिया में, पाते हैं लंबी दौड़।
ऋजु स्वभाव व्यक्ति को, आते हैं कई मोड़।
ग़रीब की जोरू सबकी भाभी, चाहे लगती हो काकी।
सरलता का मोल नहीं, सबको भाती है चालाकी।
लोग दिखाते, झूठा ग़रूर।
मिल गया तो मेरा, नहीं खट्टे हैं अंगूर।
ग़रीब का रोष पेट में, रहने को मजबूर।
एक अनजान नशे में, रहते हैं सब चूर।
ये नशा ही नाश का, बना है, बनेगा साखी।
सरलता का मोल नहीं, सबको भाती है चालाकी।
ज़माना, तेरी फिरती उल्टी चाकी।
सरलता का मोल नहीं, सबको भाती है चालाकी।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: