Shreyansh kumar jain 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 200000 61461 1 5 Hindi :: हिंदी
जब तक सूरज-चाँद रहेगा तेरे कामों से ही तेरा नाम रहेगा, जब तक रहेगा सागर मे पानी तेरी मेरी रहेगी कहानी, तेरे कामों को ओर तेरे नाम को ऐसे ना भुलाया जाऐगा, आने वाली पीढ़ी को भी तुझे इतिहास में पढाया जाऐगा ।। कर जा कुछ काम ऐसा जिसे दुनिया तुझे याद रखे, तेरे नाम का पर्व मने ओर लोग तुझे हमेशा याद रखे, जब-जब खून बहेगा सहरदो पर तेरा इतिहास लिखा जाऐगा, जब आएगा तिरंगे में लिपटकर घर तू अपने चारों ओर तेरे शोर्य का पताका लहरा जाऐगा ।। तेरे अपने ही तुझ पर गर्व करेंगे ओर तू अमर शहीद कहलाऐगा, हमेशा तुझे याद रखेंगे तेरे लिए ही हमेशा शहीद दिवस मनाया जाऐगा, सुभास चंद बोस, भगत सिंह ओर गांधी जी ओर कलाम की लिस्ट में तेरा भी नाम जुड जाऐगा, तेरा गाँव भी अब तेरे ही नाम से जाना जाऐगा ।। तेरे खून से ही तू माँ भारती का कर्ज चुका जाऐगा, स्वर्ग में भी भगवान के द्वारा उस दिन तेरे लिए उत्सव मनाया जाऐगा। इतिहासो के पन्नों को जब फिर बिखेरा जाऐगा, तेरे योगदान को हमेशा याद रखा जाऐगा ।।
3 years ago