Priyanka keshari 30 Mar 2023 शायरी प्यार-महोब्बत #love 57892 0 Hindi :: हिंदी
इश्क को वो अपने छुपाता है , मेरे सामने आने से घबराता है। उसके दोस्त कहते है वो तुम्हारा इंतजार करता है , लेकिन वो खुद कहने से घबराता है । मुझे बिना देखे वह रह नहीं पाता है, जिस दिन वो मुझे ना देखे उस दिन बहाने से वह छत पर चलाता है। मेरे कॉलेज के लड़कों को धमकाता है, मुझसे दूर रहें उन्हें समझाता है। लेकिन अपनी ही बातें वह मुझसे छुपाता है, मेरे सामने आने से घबराता है। मुझे किसी और के साथ देख वह गुस्से में हो जाता है, मुझे भूल जाएगा वह ऐसा अपने दोस्तों को बताता है। इश्क वो अपने छुपाता है , मेरे सामने आने से घबराता है।