माही मौर्या 17 Apr 2026 शायरी दुःखद अब रहने दो.....!!!! 14065 0 Hindi :: हिंदी
ये रूठना , ये मनाना, अब रहने दो..... तुम सही , मैं गलत..... जो भी हैं अब रहने दो.....!!! अब तो अच्छा है आंखों का बंजर हो जाना.... होठों पर सजी ख़ामोशी,अब रहने दो.....!!!! तुम्हारी गलतियों पर मेरा बेबाकी हो जाना , कभी डांटना , कभी प्यार जताना ,अब नहीं होगा रहने दो....!!!!! अब फ़र्क नहीं पड़ता तुम्हारे बदल जाने से..... मैं वापस आऊंगी तुम्हारे कहने पर.....???? नहीं अब रहने दो.....!!!!!!!!!!!!