Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

"युवा और सही राह"

Anilkumar Rathwa (Sameer) 29 Sep 2025 कविताएँ समाजिक "युवा और सही राह" 24701 0 Hindi :: हिंदी

आज का युवा भटक गया है,
दिखावे की भीड़ में उलझ गया है।
सोशल मीडिया की नकली चमक,
सच्चे रिश्तों को कर रही ध्वस्त।

न उसे धर्म का असली ज्ञान है,
न जीवन का कोई उद्देश्य महान है।
ना ग्रंथों को पढ़ने का समय है,
ना सत्संग में बैठने का नियम है।

भगवान को उसने भुला दिया,
अपनी आत्मा से रिश्ता तोड़ दिया।
माया की दौड़ में भागते-भागते,
स्वयं की पहचान ही खो दिया।

 पर अभी भी अंधेरा स्थायी नहीं,
हर रात के बाद सुबह होती यहीं।

युवा यदि फिर से खुद को पहचाने,
सत्य की ज्योति मन में जलाए।
ज्ञान के दीप को हाथ में थामे,
धर्म और विज्ञान दोनों अपनाए।

माता–पिता का मान बढ़ाए,
गुरुओं का आदर सिर झुकाए।
प्रकृति से प्रेम, समाज की सेवा,
यही है जीवन की सच्ची मेवा।

युवा यदि चरित्र को आधार बनाए,
संस्कार और ईमान को जगमगाए।
भक्ति और शक्ति का संगम बने,
तो फिर से भारत विश्व का अग्रगण्य बने।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: