Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अमर सेनानी भगवतीचरण वोहरा

DINESH KUMAR KEER 30 Mar 2023 कहानियाँ देश-प्रेम 40517 0 Hindi :: हिंदी

अमर सेनानी भगवतीचरण वोहरा के शहादत दिवस 28 मई पर उन्हें हमारा इन्क़लाबी सलाम !

शहीद भगवती चरण वोहरा नौजवान भारत सभा के संस्‍थापक सदस्‍य थे , हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातान्त्रिक संघ ( H S R A ) बनाने में उनका अहम योगदान था । भगतसिंह , सुखदेव , बटुकेश्वर दत्त और विजय कुमार सिन्हा की ही तरह भगवती चरण वोहरा भी एक गंभीर अध्ययनशील क्रान्तिकारी थे और अध्ययन ने उन्हें समाजवाद का पुरजोर समर्थक बना दिया था । एच. एस. आर. ए. का घोषणापत्र तैयार करने में और क्रान्ति का लक्ष्य समाजवादी गणराज्य की स्थापना तय करने में शहीद भगवती चरण वोहरा की भी अहम भूमिका थी । 

भगवती चरण वोहरा की जीवनसाथी दुर्गावती वोहरा ( दुर्गा भाभी ) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी और क्रान्तिकारी दल की सदस्य थीं । 28 दिसम्बर 1928 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने इन्ही दुर्गा भाभी और इनके बेटे के साथ वेश बदल कर कलकत्ता - मेल से यात्रा की थी । 28 मई 1930 को एक बम के परीक्षण के दौरान हुई दुर्घटना में भगवती चरण वोहरा शहीद हुए थे ।

मेरे पति की मृत्यु 28 मई 1930 में रावी नदी के किनारे बम विस्फोट के कारण हुई थी । उनके न रहने से भैया ( चन्द्रशेखर आज़ाद ) कहते थे कि उनका दाहिना हाथ कट चुका है । ~ दुर्गा भाभी

भगवती चरण वोहरा के शहादत दिवस के अवसर पर हम उन्हें इन्क़लाबी सलाम पेश करते हैं और उनके सपनों के समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प लेते हैं। 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: